मुजफ्फरनगर। चर्चित दवा मार्केट जिला परिषद मार्केट में आज फिर छापेमारी से हडकंप मच गया। हरियाणा से आई नारकोटिक्स टीम ने ब्रज फार्मा के मलिक को दुकान से उठाकर हिरासत में ले लिया।
अचानक पहुंची हरियाणा की टीम ने दुकान पर घंटों तक कार्रवाई की। टीम में नारकोटिक्स विभाग के एएसआई बालेन्द्र सिंह और एसआई विनोद कुमार शामिल थे, जो नारकोटिक्स विभाग से थे। प्रारंभिक जांच में पता चला कि प्रतिबंधित दवाइयाँ ब्रज फार्मा मेडिकल एजेंसी द्वारा शामली जिले से सप्लाई की गई थीं और वहां से हरियाणा में बेची गई थीं। हरियाणा में नारकोटिक्स विभाग की टीम के छापे में बड़े पैमाने में यह प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की गई। इसी को लेकर यह छापेमारी की गई है। बताया गया है कि हालांकि, ब्रज फार्मा दुकान में छापेमारी के समय कोई प्रतिबंधित दवा बरामद नहीं हुई। हरियाणा में पकड़ी गई दवाइयों में मुख्य रूप से अल्फा 05 और प्रोमैक्स स्पेस जैसी नारकोटिक्स श्रेणी की दवाएँ शामिल थीं।


