मुज़फ़्फ़रनगर। नई मंडी कोतवाली इलाके के जानसठ रोड ओवर ब्रिज पर दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे 58 पर भीषण हादसा हो गया। एक के बाद एक कई वाहन आपस में भिड़ गये। कोहरे में नजर ना आने पर एक के बाद एक ट्रक और मिनी ट्रक भिडते चले गए। करीब 20 वाहन हादसे की चपेट में आए। हादसे के शिकार वाहनों की लगी लंबी कतार लग गई। बताया जाता है कि घने कोहरे की वजह से भीषण हादसा हुआ। हादसे में मिनी ट्रक चालक गम्भीर घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस एवं यातायात पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन हटवाए गये।
Author: Taja Report
Post Views: 6


