पुलिस वाहन को मारी टक्कर, आरोपी का बेटा गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर/हरिद्वार। छपार पुलिस द्वारा वांछित अपराधी संजय को गिरफ्तार कर लौटते समय उस पर फिल्मी अंदाज में हमला किया गया। आरोपी के पुत्र ईशान ने अपने साथियों के साथ थार व स्कॉर्पियो से पुलिस वाहन का पीछा कर जोरदार टक्कर मार दी। गनीमत रही कि पुलिसकर्मी सुरक्षित रहे।
सूचना पर यूपी और उत्तराखंड पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हमलावरों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों वाहन कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा और पुलिस पर हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है।
Author: Taja Report
Post Views: 113


