मुजफ्फरनगर। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के ततैया वाले बयान पर रालोद अध्यक्ष के बयान को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
रालोद के प्रमुख जयंत चौधरी ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, ‘जो हलवाई और ततैये का किस्सा सुना रहे हैं, उन्हें मैं बता दूं कि मुझे मीठे का कोई शौक नहीं।’ इस पोस्ट के बाद राजनीति में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं।
चौधरी नरेश टिकैत ने कहा था कि चौधरी जयंत सिंह सरकार में हैं, इसलिए उन्हें सरकार के पक्ष में ही बोलना पड़ता है। टिकैत ने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे हलवाई की दुकान पर बैठा ततैया हलवाई को नहीं काटता, बल्कि मिठाई पर बैठा रहता है और हलवाई उसे हटाता रहता है, उसी तरह जयंत सिंह भी सरकार के खिलाफ कुछ नहीं कह सकते।
नरेश टिकैत के बयान पर जयंत सिंह ने फेसबुक और एक्स (ट्विटर) पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि हलवाई और ततैया का किस्सा सुनाने वालों को बता दूं कि उन्हें मीठे का शौक नहीं है।

