मुजफ्फरनगर। चाची के साथ अवैध संबंध में युवक की हत्या के मामले में थाना भोपा पुलिस ने च चाचा व उसके पुत्र को गिरफ्तार कर 01 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। उनके कब्जे से 01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर, 01 छुरी, 01 दराती बरामद की गई है।
2 3 मार्च को अर्जुन सिंह पुत्र चन्द्रपाल सिंह निवासी ग्राम शाहदरा बांगर थाना भोपा, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना भोपा पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि अभियुक्त मनोज पुत्र महावीर निवासी ग्राम शाहदरा बांगर थाना भोपा मुजफ्फरनगर द्वारा अपने भतिजे भरत सिंह पुत्र संजय व अपने नाबालिक बच्चे के साथ मिलकर वादी के भाई पर दराती से बारकर तथा गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना भोपा पर मु0अ0सं0 78/2026 धारा 103(1)/352/351(3)3(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन पर पुलिस टीमों का गठन किया गया था।
दिनांक 24.03.2026 को थाना भोपा पुलिस टीम द्वारा उक्त अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को ग्राम जौली से विलायलतनगर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया तथा 01 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। अभियुक्तगण के कब्जे से 01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर, 01 छुरी, 01 दराती बरामद किये गये है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना भोपा पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
*1.* मनोज पुत्र महावीर निवासी ग्राम शाहदरा बांगर थाना भोपा, मुजफ्फरनगर
*2.* भरत सिंह पुत्र संजय निवासी ग्राम शाहदरा बांगर थाना भोपा, मुजफ्फरनगर
*3.* एक बाल अपचारी
पूछताछ में अभियुक्त मनोज कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी के मृतक अक्षय कुमार से अवैध संबंध थे, जिस कारण पारिवारिक विवाद हुआ और उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली। इसके बाद अक्षय कुमार द्वारा उसके नाबालिग पुत्र को लगातार ताना मारकर प्रताड़ित किया जाता था। 23 मार्च को जब मेरा पुत्र खेत में चारा काट रहा था उसी समय अक्षय कुमार ने आकर उसे उल्टी सीधी गांलिया देते हुये टोन्टबाजी की थी उसकी इस हरकत से आक्रोशित होकर मैनें अपने पुत्र व भतीजे के साथ मिलकर अक्षय कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी।


