**मुंह की बदबू आने के कारण और उपचार कारण:**
1. रोगी का मुंह गंदा रहता है और सफाई का ध्यान नहीं रखा जाता।
2. दांतों में भोजन के कण फंसे रहते हैं।
3. दांतों पर टार्टर जमने से भी बदबू आने लगती है।
4. दांतों का सड़ना या मसूड़ों का खराब होना भी इसका कारण हो सकता है।
5. पेट की पुरानी समस्याओं के कारण मुंह से बदबू आती है।
6. नाक, गले, श्वासनली और पेट के पुराने घाव भी बदबू का कारण बनते हैं।
7. टॉन्सिल की पुरानी सूजन।
8. पुरानी कब्ज से ग्रसित लोग।
9. फेफड़ों से असामान्य रूप से निकलने वाले विषैले पदार्थ भी बदबू का कारण बनते हैं।
10. धूम्रपान, चाय, पान खाने वालों में भी ऐसा हो सकता है।
11. ऐसी चीजें जिनमें किसी प्रकार की गंध हो जैसे लहसुन, प्याज, कॉफी, अल्कोहल, और तंबाकू।
12. ऐसी आहार जिनमें कार्बोहाइड्रेट की कमी हो।
13. कभी-कभी मुंह की बदबू किसी बीमारी का संकेत हो सकती है, जैसे कि यह मधुमेह के कारण भी हो सकती है।
14. जो लोग सोते समय खर्राटे लेते हैं, उनके मुंह से सुबह बदबू आती है।
**घरेलू और औषधीय उपचार:**
1. हरा धनिया चबाने से मुंह की बदबू दूर हो जाती है।
2. भुना हुआ जीरा खाने से भी मुंह की बदबू समाप्त हो जाती है।
3. ताजे पानी में नींबू का रस निचोड़कर गरारे करने से भी बदबू दूर हो जाती है।
4. तुलसी के पत्ते चबाना भी लाभदायक है।
5. इलायची और मुलहठी चबाने से भी मुंह की बदबू समाप्त हो जाती है।
6. अदरक का रस एक गिलास गर्म पानी में मिलाकर गरारे करने से भी मुंह की बदबू से छुटकारा मिल जाता है।
7. रोजाना अधिक मात्रा में पानी पीने से भी मुंह की बदबू का समस्या हल हो जाती है।
8. दोपहर के भोजन के बाद कच्चे सेब या कच्चे अमरूद को धीरे-धीरे चबाने से दांतों में फंसे भोजन के कण निकल जाते हैं और मुंह की बदबू की समस्या हल हो जाती है।

