Taja Report

केंचुली छोड़ कर गायब हुई औरेया की ‘इच्छाधारी नागिन’ का दिखा ये रूप

औरैया। जिले की रीना 10 फरवरी 2026 को अचानक घर से लापता हो गई। उसके बिस्तर पर सांप की केंचुली, चूड़ियां, बिंदी और जेवर मिलने से परिवार में हड़कंप मच गया। अगले दिन रीना इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के जरिए सामने आई, जिसमें उसके साथ गांव का ही युवक सतनाम खड़ा था। रीना ने बताया कि उसने सतनाम से विवाह कर लिया है और पुलिस उसके ससुराल पक्ष को परेशान न करे।

दोनों के बीच पिछले चार वर्षों से प्रेम संबंध बताए जा रहे हैं। रीना अपने पिता की पांच बेटियों में सबसे छोटी है। परिवार द्वारा शादी की कोशिशों के दौरान वह खुद को ‘इच्छाधारी नागिन’ बताकर कहानियां सुनाती थी और दावा करती थी कि उसका नाग उसके साथ रहता है। घर से निकलने के बाद रीना कानपुर के एक आर्य समाज मंदिर में सतनाम के साथ पहुंची, जहां दोनों ने वैदिक रीति से विवाह किया और बाद में विवाह का पंजीकरण भी कराया। थाने में पहुंचकर रीना ने फिर नाग-नागिन से जुड़ी कहानी दोहराई। पुलिस ने उसका बयान दर्ज कर लिया है और मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है।

इस बीच रीना का एक पुराना डांस वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह नाग-नागिन थीम वाले गीत पर परफॉर्म करती नजर आ रही है। लोग इस वीडियो को उसकी कहानी से जोड़कर देख रहे हैं और मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *