Taja Report

कबड्डी खिलाड़ी मुख्य आरक्षी अनु को सम्मानित किया

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा कबड्डी खिलाड़ी मुख्य आरक्षी अनु को सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर की निवासी एवं वर्तमान में जनपद गाजियाबाद में नियुक्त कबड्डी खिलाड़ी मुख्य आरक्षी अनु को उनकी उत्कृष्ट खेल उपलब्धियों के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने मुख्य आरक्षी अनु के खेल के प्रति समर्पण, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में और अधिक उपलब्धियां प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में कार्यरत ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी न केवल विभाग बल्कि जनपद का नाम भी गौरवान्वित करते हैं।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *