Taja Report

एसएसपी अचानक पहुंच गए सिविल लाइन थाना

मुज़फ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना सिविल लाईन का किया गया आकस्मिक निरीक्षण, अधिनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा द्वारा थाना सिविल लाईन का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम महोदय द्वारा मिशन शक्ति केन्द्र/महिला हेल्प डेस्क का गहन निरीक्षण किया गया, जहाँ प्राप्त आवेदनों, आने वाली पीड़िताओं की समस्याओं के विवरण, की गई कार्यवाही तथा निस्तारण से सम्बन्धित सभी अभिलेखों का परीक्षण किया गया। साथ ही महोदय द्वारा किसी पीडित से सम्बन्धी शिकायत का फीडबैक भी लिया गया जिसमें पीडित द्वारा संतुष्टि व्यक्त की गयी। उसके उपरान्त एसएसपी द्वारा थाना कार्यालय, मालखाना, बंदी गृह, संतरी पहरा, कम्प्यूटर कक्ष, विवेचक कक्ष, साइबर हेल्प डेस्क, शौचालय, स्नानघर, स्वच्छ जल की उपलब्धता, मेस, मंदिर परिसर तथा अग्निशमन यंत्रों आदि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मालखाने में रखे शस्त्रों की साफ-सफाई एवं सुव्यवस्थित रख-रखाव हेतु सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गये। साथ ही महोदय द्वारा समस्त पुलिस कर्मियों को स्वच्छता, अनुशासन, जनता से सौहार्दपूर्ण व्यवहार तथा लंबित प्रकरणों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु स्पष्ट निर्देश प्रदान किए गये।

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *