मुज़फ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने आम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बजट से उम्मीद बहुत थी, गांव के लोग आस लगाए हुए थे कि बजट में कुछ मिलेगा, ये कर्ज की बात करते हैं कुछ हिल स्टेट की फसलों की बात भी हुई है, अखरोट चंदन के किसान को कितना बेनिफिट मिलता है देखते हैं, फसलों के एमएसपी गारंटी कानून पर बात नहीं हुई, किसान सम्मन निधि के बढ़ाने की उम्मीद थी ₹12000 तो हो जाना चाहिए थे, दिल्ली के कागजों में यह बजट अच्छा लगेगा लेकिन धरातल पर कितना आएगा, प्राइवेट स्कूलों की बात की है तो क्या गवर्नमेंट स्कूल बंद होंगे इसका सीधा नुकसान गांव के लोगों को होगा, पशु फीड सस्ता होना चाहिए।
Author: Taja Report
Post Views: 55


