रोहतक। अनाज मंडी में दुखद घटना में आईपीएस राहुल बल्हारा के पिता जयपाल ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगा रही है। मृतक जयपाल उम्र करीब 60 साल अनाज मंडी में दुकान नंबर 38 पर बैठे हुए थे। शाम के समय जयपाल ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल एक्सपर्ट को सूचना दी।
Author: Taja Report
Post Views: 63

