Taja Report

आंधी बारिश से ठंड बढी, बिजली आपूर्ति बाधित

मुजफ्फरनगर। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मुजफ्फरनगर सहित प्रदेश में आंधी के साथ हुई हल्की वर्षा के कारण तापमान में गिरावट आई है। इसके चलते बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही। नगर में अधिकतम तापमान 26.1 और न्यूनतम 15.2 डिग्री रहा। 8. 2 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।

उत्तरी पंजाब पर संकेन्द्रित पश्चिमी विक्षोभ एवं दक्षिणी हरियाणा पर बने चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से प्रदेश के उत्तरी भाग में पछुआ एवं पुरवा हवाओं की प्रतिक्रिया के परिणामस्वरूप बीती रात से ही प्रदेश के उत्तरी तराई इलाकों तथा संलग्न मध्यवर्ती जिलों में तड़ित झंझावात के साथ रुक रुक कर हो रही हल्की वर्षा के कारण प्रदेश के अधिकाँश भाग में 16 मार्च तक रहने के उपरांत 17-18 मार्च के दौरान मौसम शुष्क रहने से तापमान में थोड़ी बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।

तदुपरांत आगामी सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 19 मार्च से पश्चिमी उत्तर प्रदेश से वर्षा का एक नया दौर आरम्भ होकर 21 मार्च तक प्रदेश में कई स्थानों पर सम्भावित वर्षा के कारण तापमान पुनः गिरावट के साथ सामान्य के आसपास पहुँच जाने की संभावना है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *