मुजफ्फरनगर। शाहपुर के बसीकलां में अवैध संबंध में बाधा बन रही भाभी और बच्चों से नफरत करने वाली ननद ने हमला कर भाभी को घायल कर दिया व मासूम भतीजी की हत्या कर दी। आरोपी ने पहले परिवार के सदस्यों के खाने में नींद की गोलियां मिलाईं। जब सभी गहरी नींद में डूब गए, तब उसने भाभी और तीन मासूम बच्चों पर जानलेवा हमला कर दिया। 3 साल की इशरा की क्रूर हत्या कर दी। तीन वर्षीय मासूम इशरा की गला दबाने के बाद बच्ची को पानी से भरे टैंक में डुबो दिया गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग को लेकर पारिवारिक विवाद सामने आ रहा है। आरोपी ननद को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। सूचना पर एस एस पी संजय वर्मा भी मौके पर पहुंचे।
Author: Taja Report
Post Views: 121


