मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अवैध शस्त्रों की खरीद फरोख्त करने वाले 04 अभियुक्तगण गिरफ्तार, कब्जे से 01 पिस्टल .32 बोर, 01 रिवाल्वर .32 बोर तथा 5,000/- रूपये नगद बरामद किए।
थाना कोतवाली नगर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की अवैध शस्त्रों की खरीद फरोख्त करने वाले गिरोह के कुछ सदस्य अवैध शस्त्रों की सप्लाई करने के लिये आने वाले हैं। मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मिमलाना रोड पर न्यू गुडलक बारात घर के पास से अवैध शस्त्रों को खरीदने वाले तथा बेचने वाले 04 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 01 पिस्टल .32 बोर, 01 रिवाल्वर .32 बोर तथा 5,000/- रूपये नगद बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवालीनगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
*1.* सिद्धार्थ पुत्र सुभाष निवासी ग्राम मुथरा थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर, उम्र 22 वर्ष।
*2.* अमरीश कुमार पुत्र राजेन्द्र कुमार निवासी ग्राम मुथरा थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर, उम्र 28 वर्ष।
*3.* हिमांशु पुत्र नरेश कुमार निवासी ग्राम रायपुर थाना बाबरी शामली, उम्र 19 वर्ष।
*4.* दीपक कुमार पुत्र सुरेश पाल निवासी म0नं0 212 केवलपुरी थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर, उम्र करीब 24 वर्ष।
*बरामदगी-*
☑️ 01 पिस्टल .32 बोर
☑️ 01 रिवाल्वर .32 बोर
☑️ 5,000/- रूपये नगद
प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण अमरीश व दीपक उपरोक्त द्वारा बताया गया कि अभियुक्तगण सिद्धार्थ व हिमांशु उपरोक्त अवैध शस्त्रों को बेचने का कार्य करते हैं। हमारे द्वारा इनसे अवैध पिस्टल व रिवाल्वर की मांग की गयी तथा इन्हे एडवांस में 2500-2500 रूपये दे दिये गये थे तथा शेष पैसे अवैध शस्त्र मिलने के बाद में देना तय हुआ था। आज हम इनसे पिस्टल व रिवाल्वर लेने के लिये आये थे कि पुलिस द्वारा हमें पकड लिया गया। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी हैं तथा इनके द्वारा अवैध शस्त्रों का क्रय-विक्रय कर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित किया जाता है। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अवैध शस्त्रों के सम्बन्ध में अभियुक्तगण के FORWERD व BACKWERD LINKES की जांच की तथा अभियुक्तगण के विस्तृत अपराधिक इतिहास के बारे में भी जानकारी की जा रही है।


