Taja Report

अखिलेश यादव की गाड़ी का आठ लाख का चालान 

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि ये सरकार जनता से वसूली कर रही है। सुविधाएं नहीं दे रही है लेकिन जमकर टैक्स वसूला जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेरी गाड़ी का ओवर स्पीडिंग के कारण आठ लाख रुपये का चालान कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग पूरा सिस्टम चला रहे हैं। पुलिस पैसा वसूल रही है। सरकार की तरफ से जो गाड़ी हमें दी गई है वो चलने की हालत में नहीं है। अखिलेश यादव शुक्रवार को लखनऊ में सपा कार्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जीएसटी की दरों में बदलाव पर कहा कि ये सब चुनाव को देखकर किया गया है। मुनाफाखोरी कम नहीं हो रही है। ट्रंप के टैरिफ ने भाजपा के लोगों के मुंह पर ताला लगा दिया है। मेक इन इंडिया की बात करने वाले लोग हमारे बाजारों में चीन का माल भर दे रहे हैं। चीन का सामान वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट को पूरी तरह खत्म कर देगा।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *