हरिद्वार। पुलिस अभीरक्षा में गोलियों का शिकार हुए हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी की एम्स ऋषिकेश में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। उनकी पत्नी ने हमला होने से पहले ही जगह-जगह की थी हमला होने की आशंका की शिकायत की थी। अदालत ने भी सुरक्षा के लिए दिए थे आदेश, परंतु फिर भी पुलिस अभीरक्षा में ही दिन दहाड़े हमला हुआ पुलिस तमाशबिन बनी रही और फिर इलाज भी 12 घंटे बाद मिला। उनकी अधिवक्ता बेटी जो हाई कोर्ट में है उसने लगातार गुहार लगाई। यह मामला कई हजार करोड रुपए के जमीन दस्तावेज से जुड़ा है। खाई खेड़ी के उनके बाद ही गिरफ्तार हुए हरिओम त्यागी की जान को भी अब खतरा स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है।
रुड़की कारागार में बंद मुजफ्फरनगर जनपद के पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव खाईखेड़ी निवासी कुख्यात बदमाश विनय त्यागी की धोखाधड़ी के एक मामले में बुधवार को लक्सर एसीजेएम कोर्ट में पेशी थी। कारागार से चालक सहित छह पुलिसकर्मी सरकारी वाहन में उसे पेशी पर ला रहे थे। तभी उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं गई।

