Taja Report

हाईवे के खतरनाक कटों एवं चौराहों पर आवश्यक सुरक्षा उपाय किए

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के युवा महानगर अध्यक्ष श्री वसीम खान द्वारा जनहित में उठाई गई मांगों पर प्रशासन द्वारा सकारात्मक कार्रवाई की गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग-58 (NH-58), जनपद मुजफ्फरनगर पर स्थित उन खतरनाक कटों एवं चौराहों पर आवश्यक सुरक्षा उपाय किए गए हैं, जहाँ लगातार दुर्घटनाएँ हो रही थीं।
मुख्य रूप से निम्नलिखित स्थानों पर दुर्घटनाओं की अधिकता थी। —
राष्ट्रीय राजमार्ग पर राणा चौक, टी-स्टॉल के सामने स्थित कट
मंसूरपुर से पुरतालिया जाने वाले मार्ग पर स्थित कट।
मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के समीप स्थित कट, जहाँ बार-बार दुर्घटनाएँ घटित हो रही थीं।
ग्राम नरा-जरोड़ा के कट पर, जहाँ आए दिन ग्रामीणों के साथ दुर्घटनाएँ हो रही थीं।
इन सभी स्थानों पर तेज गति एवं अनियमित यातायात के कारण आमजन की सुरक्षा को गंभीर खतरा बना हुआ था। दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संबंधित रियायतग्राही द्वारा NH-58 पर उपरोक्त कटों एवं चौराहों पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएँ की गई हैं।
इसके अंतर्गत थर्मोप्लास्टिक पेंट से रोड मार्किंग, साइनेज, रंबल स्ट्रिप्स, ट्रांसवर्स बार मार्किंग, साइन बोर्ड, ब्लिंकर लाइट एवं डेलिनेटर्स लगाए गए हैं, जिससे वाहनों की गति नियंत्रित हो सके और दुर्घटनाओं में कमी आए।
भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) ने इस जनहितकारी कार्रवाई के लिए प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन भविष्य में भी आम जनता की सुरक्षा एवं समस्याओं को लेकर निरंतर आवाज उठाता रहेगा।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *