मुजफ्फरनगर। थाना तितावी पुलिस द्वारा हाइवे पर ट्रक ड्राइवरों से सांठ-गांठ कर सस्ते दामों पर चोरी का काला तेलहाइवे पर ट्रक ड्राइवरों से सांठ-गांठ कर सस्ते दामों पर चोरी का काला तेल (यूज्ड मोबिआइल) खरीदने तथा बेचने वाले 05 शातिर अभियुक्तगण गिरफ्तार। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 27,400 लीटर काला तेल (कीमत करीब 11,35,918/- रूपये), 01 टैंकर, 68 ड्रम, तेल चोरी करने के उपकरण, अवैध शस्त्र, 36150 रूपये नगद, मोबाईल फोन आदि बरामद। जनपद मुजफ्फरनगर में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों के क्रम में थाना तितावी पुलिस पानीपत-खटीमा मार्ग पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान पानीपत-खटीमा मार्ग पर स्थित जय त्रिदेव होटल के पास एक टैंक हाइवे के किनारे खडा था तथा कुछ लोग टैंकर से पाइप लगाकर कुछ निकाल रहे थे। शक होने पर पुलिस टीम द्वारा टैंकर के पास जाकर वहां मौजूद तीन व्यक्तियों से इस संबंध में कडाई से पूछताछ की गयी तो उनके द्वारा बताया गया कि हमलोग इस टैंकर से काला तेल निकाल रहे थे तथा हमारे 02 अन्य साथी यार्ड में हैं जहां हमने कालातेल भूमीगत टैंकर में छुपाकर रखा है। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण के बताये स्थान से 02 अन्य अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया तथा जिनके कब्जे/मौके से 36150 रूपये नगद, अवैध शस्त्र, 68 खाली ड्रम, 01 टैंकर जिसमें 23000 लीटर काला तेल, भूमीगत टैंकर से 4000 लीटर काला तेल, 400 लीटर ड्रम में भरा हुआ काला तेल, तथा तेल चोरी करने के उपकरण, मोबाइल फोन आदि बरामद किये गये। थाना तितावी पुलिस द्वारा पूर्ती निरीक्षक को मौके पर बुलाया गया है तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-
1. सुमित पुत्र श्रीपाल निवासी सिंधावली थाना मन्सूरपुर, मुजफ्फरनगर।
2. मनोज पुत्र हरीसिंह निवासी सिंधावली थाना मन्सूरपुर, मुजफ्फरनगर।
3. उमेश पुत्र सत्यपाल निवासी ग्राम नंगला खोखर थाना मनियाठेर, संभल।
4. मंगत सिंह पुत्र अतर सिंह निवासी संधावली थाना मन्सूरपुर, मुजफ्फरनगर।
5. रामबीर पुत्र गोपाल सिंह निवासी गढी देशराज थाना तितावी, मुजफ्फरनगर।
बरामदगी का विवरण-
🔹 01 टैंकर एनएल 01एबी 2438
🔹 27400 लीटर काला तेल (कीमत करीब 1135918/- रुपये)
🔹 01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर
🔹 03 मोबाइल फोन
🔹 36150 रुपये नगद
🔹 68 खाली ड्रम
🔹 सोलर पैनल
🔹 भूमिगत टैंकर
🔹 तेल चोरी करने के उपकरण (02 इंजन मय पंपसेट, हाइड्रोमीटर, प्लास्टिक की पाइप, कीप, बाल्टी आदि)


