हरिद्वार | कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार में आज शिवभक्तों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। नाराज़ कांवड़ियों ने “बोल बम” के जयकारों के बीच रोड डिविजन और प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध जताया और कांवड़ रखकर मुख्य हाईवे पर जाम लगा दिया। शिवभक्तों ने जमीन पर बैठकर प्रशासन की अव्यवस्थाओं पर नाराज़गी जताई।
कांवड़ियों का कहना है कि उन्हें जिन वैकल्पिक मार्गों से यात्रा करने को मजबूर किया जा रहा है, वहां न तो पीने के पानी की व्यवस्था है और न ही छाया या विश्राम की जगह। कई किलोमीटर की दूरी तय करने के बावजूद सुविधाओं का अभाव देख कर श्रद्धालुओं में आक्रोश बढ़ गया। एक कांवड़ यात्री ने कहा: “हम आस्था के साथ चल रहे हैं, लेकिन प्रशासन हमें भटकने पर मजबूर कर रहा है। ये यात्रा तपस्या है, लेकिन सरकार ने इसे पीड़ा बना दिया है।”
Author: Taja Report
Post Views: 191

