Taja Report

हरिद्वार ब्यूटीशियन पिंकी की हत्या, लिव-इन पार्टनर ड्राइवर गिरफ्तार

हरिद्वार। शिवलोक कॉलोनी में गुरुवार देर रात जिला अस्पताल में तैनात सरकारी चालक मुकेश पुजारी ने अपनी लिव-इन पार्टनर पिंकी चौधरी की रॉड से हमला कर हत्या कर दी। पिंकी स्थानीय स्तर पर ब्यूटीशियन का काम करती थीं और सोशल मीडिया पर भी सक्रिय थीं। वह पहले पति से अलग होकर अपनी बेटी के साथ रहती थीं। वहीं, आरोपी मुकेश शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है, जो पिछले कुछ वर्षों से पिंकी के साथ लिव-इन में रह रहा था। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। शक और गुस्से के चलते मुकेश ने यह खौफनाक कदम उठाया। घटना के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच जारी है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *