Taja Report

हनी ट्रैप की सरगना रेणुका चौधरी गिरफ्तार

सीकर। राजस्थान के सीकर में हनी ट्रैप की सरगना रेणुका चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। ये सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर है और इसी की आड़ में लोगों को अपने जाल में फंसाती थी। फैसबुक पर लाइव करती थी। हजारों लोग इससे जुड़ते थे। इनमें से एक 64 साल के बुजुर्ग इनसे जुड़े। वीडियो कॉल होने लगा। रेणुका चौधरी की एक सहयोगी सुबीता भी है जिसकी बेटी ने इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती गांठी। बुजुर्ग ने इसे फॉर्म हाउस पर बुलाया जहां से ब्लैकमेलिंग शुरू हुई। बुजुर्ग से पहले सोने के आभूषण लिए गए और फिर 12 लाख 90 हजार रुपए ट्रांसफर कराए गए। जब ब्लैकमेलिंग नहीं रुकी तो पुलिस की शरण ली। इससे पहले एक डॉक्टर भी शिकार बने। गिरफ्तार होने के वक्त बेहोश होने, बार बार गिरने, चक्कर आने का नाटक किया गया।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *