Taja Report

सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा के अंतर्गत सड़क सुरक्षा मार्च निकाला

मुजफ्फरनगर। सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा के अंतर्गत जिलाधिकारी  व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय सहित परिवहन विभाग, नगरपालिका परिषद‚ यातायात/ मुज़फ्फरनगर पुलिस एवं उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन विभाग के अधिकारी के मार्गदर्शन मे सड़क सुरक्षा मार्च का नगरपालिका परिषद परिसर,मुज़फ्फर नगर से शुरू होकर, निकट रानी लक्ष्मी बाई स्थल, कचहरी मार्ग, प्रकाश चौक होते हुए महावीर चौक, मुज़फ्फरनगर पर हुआ सम्पन्न।*थीम – आओ मिलकर कसम खाएं, मुज़फ्फरनगर को सड़क दुर्घटना मुक्त बनाएं।*जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं, सड़क सुरक्षा के नियम अपनाएं

1 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत किये जा रहे विभिन्न जन जागरूकता कार्यक्रम के अतर्गत आज दिनांक *08-01-2026* को राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह – 2026 के अवसर पर परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश, जनपद मुज़फ्फर् नगर द्वारा नगर पालिका परिषद, मुज़फ्फरनगर अध्यक्षा श्रीमती मिनाक्षी स्वरूप के नेतृत्व एवं ए0आर0टी0ओ0 प्रवर्तन श्री सुशील कुमार मिश्र की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा मार्च का आयोजन किया गया।

सहायक सम्भगीय परिवहन अधिकारी, प्रर्वतन श्री सुशील कुमार मिश्र द्वारा अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी को सड़क सुरक्षा शपथ स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।

अध्यक्ष नगर पालिका परिषद द्वारा समस्त जनपदवासियों से अपील की गयी कि सडक सुरक्षा के नियमों का पालन जरूर करें और दुपहिया वाहन चालक विशेष रूप से हेलमेट जरूर पहनें एव कार चलाते समय सीट बैल्ट जरूर लगायें।

डॉ राजीव कुमार ने अभिभावकों से आह्वान किया कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चें वाहन न चलायें।

ए आर टी ओ, प्रवर्तन ने कहा कि भारत में सबसे ज्यादा सडक दुर्घटनाएं होती है और हम सब सडक सुरक्षा के नियम जानते हुए भी उनका पालन नहीं करते हैं, सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए हमें जागरूक होना होगा तभी हम अनमोल जीवन बचा पाएंगे।

सड़क सुरक्षा मार्च में श्रीमती प्रज्ञा सिंह अधिशासी अधिकारी, डॉ ए के शाही नगर स्वास्थ्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण नगर पालिका परिषद, श्री रवि चौधरी इंचार्ज रोडवेज डिपो, श्री पुष्पेन्द्र कुमार उप निरीक्षक यातायात पुलिस, चौकी इंचार्ज कचहरी, थाना सिविल लाइन पुलिस मुज़फ्फर नगर टीम सहित शामिल हुए।

सुशील कुमार मिश्र सहायक सम्भागीय अधिकारी, प्रर्वतन द्वारा सड़क सुरक्षा मार्च में शामिल सभी अतिथियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं गणमान्यों का परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश, जनपद मुज़फ्फर नगर की ओर से आभार व्यक्त किया गया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *