Taja Report

सोमवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞

📅 दिनांक: 10 नवम्बर 2025, सोमवार

🗓️ विक्रम संवत: 2082

🗓️ शक संवत: 1947

☀️ अयन: दक्षिणायन

🍁 ऋतु: हेमंत ऋतु

🌙 मास: मार्गशीर्ष (गुजरात/महाराष्ट्र – कार्तिक)

🌓 पक्ष: कृष्ण

🕉️ तिथि: षष्ठी रात्रि 12:07 तक, तत्पश्चात सप्तमी

✨ नक्षत्र: पुनर्वसु शाम 06:48 तक, इसके बाद पुष्य

🔱 योग: साध्य दोपहर 12:05 तक, तत्पश्चात शुभ

🕰️ राहुकाल: सुबह 08:10 से 09:34 तक

🌅 सूर्योदय: 06:47

🌇 सूर्यास्त: 05:57

➡️ दिशाशूल: पूर्व दिशा

 

 

 

🚩 विशेष जानकारी (धार्मिक महत्व)

षष्ठी तिथि पर

नीम की पत्ती, फल या दातुन मुख में लेने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है।

(ब्रह्मवैवर्त पुराण – ब्रह्म खंड 27.29-34

🌷 भैरव अष्टमी विशेष 🌷

🗓️ तिथि: 12 नवम्बर, बुधवार

यह दिन भगवान भैरव और उनके सभी रूपों को समर्पित है।

भगवान भैरव को महादेव शिव का उग्र एवं रक्षक स्वरूप माना जाता है।

इनकी पूजा करने से भय, बाधा, शत्रु और संकट दूर होते हैं तथा रक्षा, ज्ञान, बल और सिद्धि प्राप्त होती है।

🔱 भगवान भैरव के 8 मुख्य स्वरूप & उनके फल

स्वरूप वाहन उद्देश्य / फल

1⃣ कपाल भैरव हाथी कानूनी कार्यों में विजय, बाधा समाप्त, रुके कार्य सिद्ध

2⃣ क्रोध भैरव गरुण शत्रु पर विजय, संकटों से लड़ने की शक्ति

3⃣ असितांग भैरव हंस कला, रचनात्मकता व ज्ञान में वृद्धि

4⃣ चंद भैरव मोर संकट से सुरक्षा और बुरे समय पर विजय प्राप्ति

5⃣ गुरु भैरव बैल उत्तम विद्या, तेज, बुद्धि और दिव्य ज्ञान

6⃣ संहार भैरव कुत्ता पापों का नाश, जीवन शुद्ध और पवित्र

7⃣ उन्मत भैरव घोड़ा मानसिक शांति, नकारात्मकता और बुराइयों से मुक्ति

8⃣ भीषण भैरव शेर भूत-प्रेत-बाधा, भय और नकारात्मक शक्तियों से रक्षा

🌺 भावार्थ

जो भी व्यक्ति भक्ति भाव और विश्वास के साथ भैरव बाबा की पूजा करता है,

उसके सभी संकट शांत होते हैं, घर-परिवार में शांति आती है और जीवन में साहस व सफलता मिलती है।

🔱 जय काल भैरव नाथ 🔱

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🌹 जिनका आज जन्मदिन है उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं, बधाई एवं शुभ आशीष 🌹

दिनांक : 10 नवंबर

🪷 मूलांक – 1

इस तिथि को जन्मे जातक सूर्य ग्रह की प्रभावशाली ऊर्जा से सम्पन्न होते हैं। आप स्वाभिमानी, आत्मविश्वासी तथा नेतृत्व क्षमता से युक्त होते हैं। आपको किसी के अधीन रहना पसंद नहीं और चुनौतियों का सामना करना आपका स्वभाव है। आकर्षक व्यक्तित्व के कारण आप जहाँ भी जाते हैं, वहाँ अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते हैं।

✨ व्यक्तित्व के मुख्य गुण

अद्भुत आत्मविश्वास

नेतृत्व क्षमता

सौन्दर्य एवं कला प्रेमी

दूरदर्शी एवं महत्वाकांक्षी

किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम

🎯 आपके लिए विशेष शुभ

• शुभ दिनांक : 1, 10, 20, 28

• शुभ अंक : 1, 10, 20, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

• शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम

• ईष्टदेव : भगवान सूर्य की उपासना एवं माँ गायत्री की आराधना करना लाभकारी

🌟 आगामी वर्ष का फल

यह वर्ष आपके लिए प्रगति और शुभ समाचारों से परिपूर्ण रहेगा।

परिवार में खुशियाँ बढ़ेंगी

अविवाहितों के लिए विवाह के योग

नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए पदोन्नति के संकेत

व्यवसाय में विस्तार एवं लाभ

बेरोजगारों को नए अवसर प्राप्त होंगे

अधूरे कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण होंगे

💐 ईश्वर आपकी जीवन यात्रा को स्वस्थ, समृद्ध और मंगलमय बनाए।

जनमदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🎉🌸✨

🌞 आज का राशिफल

दिनांक : 10 नवंबर 2025

🙏 हर हर महादेव 🙏

दैनिक राशिफल

मेष (Aries) मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ मनोरंजनिक स्थल की यात्रा हो सकती है। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा और सभी का समन्वय मिलेगा। 1, 3, 5

वृष (Taurus) दिन-भर का माहौल खर्चीला (व्ययकारी) और कुछ हद तक आडंबरपूर्ण हो सकता है। वरिष्ठ लोगों से कहासुनी के कारण तनाव पैदा हो सकता है, अतः संयमित भाषा का इस्तेमाल करें। कुछ पूर्व-निर्धारित कार्यक्रम बदलने पड़ सकते हैं। आवेग में आकर किए गए कार्यों से बचें। प्रेमभाव बढ़ेगा। 3, 6, 9

मिथुन (Gemini) घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा, जिससे आर्थिक बदहाली से मुक्ति मिलने लगेगी। प्रियजनों से मेल-मिलाप का अवसर मिलेगा। मनोरथ सिद्धि का योग है। अवरुद्ध कार्य संपन्न हो जाएंगे। सभा-सोसायटी में सम्मान मिलेगा। पद-प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए कुछ सामाजिक कार्य हो सकते हैं। 5, 6, 7

कर्क (Cancer) सामाजिक कार्य संपन्न होंगे और प्रेमभाव बढ़ेगा। आमोद-प्रमोद का दिन होगा और व्यावसायिक प्रगति भी होगी। स्वास्थ्य और जीवन स्तर में सुधार की अपेक्षा रहेगी। ज्ञान-विज्ञान की वृद्धि होगी और सज्जनों का साथ मिलेगा। स्त्री-संतान पक्ष का सहयोग प्राप्त होगा। 3, 5, 7

सिंह (Leo) कुछ महत्वपूर्ण कार्य भी सिद्ध होंगे। व्यर्थ की भाग-दौड़ से बचना उत्तम रहेगा। प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। अवरुद्ध कार्य संपन्न होंगे। महत्वपूर्ण कार्य को समय पर पूरा कर लें। भाई-बहनों का प्रेम बढ़ेगा। स्वविवेक से कार्य करें। दुर्लभ स्वप्न साकार हो सकते हैं। 3, 5, 7

कन्या (Virgo) आशा और उत्साह के कारण सक्रियता बढ़ेगी। आगे बढ़ने के अवसर लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। कुछ आर्थिक संकोच पैदा हो सकते हैं। कोई प्रिय वस्तु अथवा नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। सभा-गोष्ठियों में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी और स्त्री पक्ष का सहयोग मिलेगा। 2, 5, 7

तुला (Libra) आय और व्यय समान रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार में स्थिति नरम रह सकती है। शत्रुभय, चिंता, संतान को कष्ट, और अपव्यय के कारण बन सकते हैं। भ्रातृपक्ष में विरोध होने की संभावना है। व्यर्थ के प्रपंच में समय न गंवाकर अपने काम पर ध्यान दें। मेल-मिलाप से कोशिश सफल होगी। 2, 4, 6

वृश्चिक (Scorpio) कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अच्छे कार्य के लिए मार्ग प्रशस्त होंगे। अपने हित के काम सुबह-सवेरे ही निपटा लें, क्योंकि बाद में कामकाज सीमित तौर पर ही बन पाएंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर बना रह सकता है, ध्यान रखें। 3, 6, 9

धनु (Sagittarius) यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नवीन जिम्मेदारी बढ़ने के आसार रहेंगे। अपने काम को प्राथमिकता दें। चिंतनीय वातावरण से मुक्ति मिलेगी। 4, 6, 8

मकर (Capricorn) मेहमानों का आगमन होगा। राजकीय कार्यों से लाभ संभव है। पैतृक संपत्ति से लाभ के योग हैं। नैतिक दायरे में रहें। पुरानी गलती का पश्चाताप होगा। विद्यार्थियों को लाभ। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। वाहन चालन में सावधानी बरतें। आय के अच्छे योग बनेंगे और सफलता मिलेगी। 3, 6, 8

कुंभ (Aquarius) परिवारजन का सहयोग और समन्वय काम को आसान करेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। ज्ञानार्जन का वातावरण बनेगा। 3, 6, 8

मीन (Pisces) अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। शिक्षा में आशानुकूल कार्य होने में संदेह रह सकता है। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। मित्रों से सावधान रहें। शारीरिक सुख के लिए व्यसनों का त्याग करें। इच्छित कार्य सफल होंगे। सुख और आनंद कारक समय है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *