Taja Report

सुनार से नकदी, ढाई किलो चांदी व सत्तर ग्राम सोने के सिक्कों की लूट

मुजफ्फरनगर। सुनार से ढाई किलो चांदी, नकदी व सत्तर ग्राम सोने के सिक्कों की लूट से सनसनी फैल गई।

बुढ़ाना थाना क्षेत्र के मंदवाड़ा रोड पर तीन अज्ञात बदमाशों ने नेमचंद वर्मा सुनार व उनके पोते को रोककर 2.5 केजी चांदी के जेवर व 70 ग्राम सोने के जेवर और एक मोबाइल फोन सहित नगदी लूट ली। बताया जाता है कि नेमचंद सुनार हबीबपुर अपनी दुकान पर जा रहा था, तभी लूट की यह घटना हुई। पीड़ित सुनार ने बुढाना कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *