मुजफ्फरनगर। बाईपास के एक होटल सुखदेव ढाबा पर दबंगई करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा है। थाना नई मंडी प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द के नेतृत्व में चौकी बागोवाली इंचार्ज जयप्रकाश भास्कर व उनकी टीम ने सुखदेव ढाबा पर दबंगई वे मारपीट करने वाले अभियुक्तों को मात्र कुछ घँटों में अभियुक्त युसुफ पुत्र मकसूद वे सलमान पुत्र युसुफ निवासीगण ग्रा० रथेडी थाना नई मण्डी मु०नगर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। नई मंडी पुलिस का स्पष्ट रूप है कि जो भी अपराधी दबंगई करेगा उसको किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
Author: Taja Report
Post Views: 274


