सहारनपुर। एंटी करप्शन टीम ने थाना गागलहेड़ी क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत में तैनात ग्राम विकास अधिकारी को 20 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।मिली जानकारी के अनुसार एंटी करप्शन टीम ने थाना गागलहेड़ी क्षेत्र में बड़ी कार्यवाही करते हुए एक ग्राम विकास अधिकारी को 20 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पीड़ित ठेकेदार अरविन्द कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उसने इनके कार्य क्षेत्र में निर्माण कार्य करवाया था जिसके भुगतान के लिए वो इनको पिछले दो साल से कह रहे है। मगर वो भुगतान नहीं कर रहे है और पीड़ित ने इनकी शिकायत जिलाधिकारी से भी की थी।जिलाधिकारी को भी ग्राम सचिव ने ये कहा था कि जब पेमेंट आ जायेगा, तो वह भुगतान कर देंगे। उसके बाद भी वो ठेकेदार से 15 परसेंट की रिश्वत की मांग करते रहे। आखिरकार परेशान होकर मैने एंटी करप्शन टीम का सहारा लिया और आज एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए एक ग्राम विकास अधिकारी को 20 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।


