Taja Report

सहारनपुर: मालगाड़ी से कटकर जीजा-साले की मौत, प्लेटफार्म पर यात्री का पैर कटा

सहारनपुर। पेपर मिल फाटक और शेखपुरा ओवरब्रिज के बीच रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी की चपेट में आकर जीजा-साले की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अरमान (22) और सिकंदर (23) निवासी शेखपुरा के रूप में हुई। सूचना पर देहात कोतवाली पुलिस व जीआरपी मौके पर पहुंची और शव मोर्चरी भिजवाए।

वहीं, रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर सहारनपुर-दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस में चढ़ते समय देवबंद निवासी मनोज चौहान का पैर फिसलने से दोनों पैर कट गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *