कुरुक्षेत्र। दम घुटने से सहारनपुर
के ठेकेदार सहित 5 मजदूरों की मौत हो गई। पांचों सोमवार को काम से लौटने के बाद जिला जेल के पास होटल स्टर्लिंग के कमरे में कोयले की अंगीठी जलाकर सोए थे। मंगलवार को जब काफी देर तक नहीं उठे तो होटल कर्मचारियों ने पुलिस बुलाई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और अंदर प्रवेश किया। अंदर का दृश्य देख सभी के होश उड़ गए। पांचों बेसुध पड़े थे। तुरंत ही सभी को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पांचों शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिए।
पुलिस के मुताबिक, सभी मृतक यूपी के सहारनपुर के रहने वाले थे। इनमें चार श्रमिक और एक ठेकेदार था। होटल मैनेजर के मुताबिक, ये पांचों सोमवार की शाम को ही होटल में पेंट करने के लिए आए थे।होटल के मैनेजर उपेंद्र नैन के मुताबिक, सोमवार शाम को सहारनपुर के शेखपुरा कदीम के रहने वाले ठेकेदार नूर के साथ रामकुमार, रोशन, मदनलाल और सोनू पेंट करने के लिए कुरुक्षेत्र पहुंचे थे। शाम को 4 बजे के बाद पहुंचे मजदूर रात को खाना खाकर एक कमरे में सो गए। बंद कमरे का दरवाजा जब सुबह देर तक नहीं खुला तो होटल कर्मचारी कंवरपाल ने उसे जानकारी दी। कर्मचारी की सूचना देते ही वे तुरंत मौके पर पहुंचे और दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। मैनेजर के मुताबिक, कमरे का दरवाजा न खुलने पर उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस पहुंची ने दरवाजा खटखटाकर खुलवाने का प्रयास किया। मगर, अंदर से कोई जवाब नहीं आया तो दरवाजे को तोड़ना पड़ा। दरवाजा टूटते ही अंदर का दृश्य देख सभी के होश उड़ गए। वहां पांच लोग बेहोश पड़े थे।मैनेजर के मुताबिक, तुरंत ही सभी को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कमरे के अंदर अंगीठी नुमा तसले में कोयले जलाए गए थे। प्राथमिक तौर पर इसी कोयले के धुएं के कारण ही पांचों का दम घुटने का अनुमान लगाया जा रहा है। मृतकों ठेकेदार नूर भी शामिल है।पुलिस की शुरुआती में जांच में सामने आया है कि मजूदरों ने शराब भी पी थी। कमरे के अंदर से शराब की 3 बोतल मिली है। इसके अलावा होटल कर्मचारियों से जानकारी मिली कि मजदूरों ने कुछ खाना होटल से लिया था और कुछ बाहर से मंगाया था। कमरे के अंदर मैगी के पैकेट भी मिले।होटल का कराया जा रहा विस्तार, पेंट कराना था यह होटल स्टर्लिंग कुरुक्षेत्र के ही रहने वाले आनंद बजाज का है। मैनेजर उपेंद्र नैन ने बताया कि होटल के बैक साइड में 10-12 कमरे बनाए जा रहे हैं। यह सभी कमरे होटल स्टाफ के लिए ही तैयार कराए जा रहे हैं। अभी होटल स्टाफ को बाहर एक पूरी कोठी किराए पर लेकर दी गई है। वर्तमान में इन नए कमरों में पेंट का काम शुरू कराया गया था। इसका ठेका सहारनपुर के रहने वाले ठेकेदार नूर को दिया गया। वहीं चारों मजदूरों को लेकर आया था।


