Taja Report

सहारनपुर के कमीशनर अटल कुमार राय सहित 46 आईएएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ। योगी सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। प्रदेश में एक साथ 46 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। कई जिलों के जिलाधिकारी, मंडलायुक्त और सचिव स्तर के अफसरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव हुआ है।

मुख्य तबादले इस प्रकार हैं —

आईएएस कृतिका ज्योत्सना को बस्ती का नया जिलाधिकारी बनाया गया। हिमांशु नागपाल को वाराणसी का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया। वंदिता श्रीवास्तव, वाराणसी एडीएम से सीडीओ कुशीनगर बनीं। नंद किशोर कलाल, रामपुर सीडीओ से उपाध्यक्ष गाजियाबाद बनाए गए। बालकृष्ण त्रिपाठी, सचिव सामान्य प्रशासन बने।

राजेश कुमार, मिर्जापुर के नए मंडलायुक्त बनाए गए। अभिषेक आनंद, डीएम सीतापुर नियुक्त हुराजा गणपति आर, सिद्धार्थनगर डीएम से अब डीएम सीतापुर बने। प्रखर सिंह, वाराणसी के नए मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त।के. धनलक्ष्मी, महानिदेशक मत्स्य विभाग बनीं। संजय कुमार, राज्य मानवाधिकार आयोग सचिव का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। रूपेश कुमार, सहारनपुर के नए मंडलायुक्त नियुक्त। अटल कुमार राय, सचिव गृह विभाग बने। भानु चंद्र गोस्वामी, मेरठ मंडल के आयुक्त नियुक्त। हर्षिकेश भास्कर, राजस्व सचिव के साथ राहत आयुक्त और चकबंदी आयुक्त का भी चार्ज संभालेंगे। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, यह फेरबदल शासन की कार्यप्रणाली को और सशक्त व गतिशील बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *