Taja Report

समाज से ऊपर कोई नहीं, परिवार की एकता से चेतना, उत्थान का मार्ग प्रशस्त होता है : बाबा राजेंद्र मलिक

 

एसमाज के लिए हमें अपनी निजी महत्वकांक्षा को त्यागना पड़ेगा* बाबा श्याम सिंह

मुजफ्फरनगर। जग्गाहेड़ी में गठवाला खाप की पंचायत का आयोजन किया गया

पंचायत की अध्यक्षता मास्टर रामपाल मलिक एवं संचालन मोहित मलिक ने किया।

पंचायत में सामाजिक एकता , खाप एकता एवं 15 दिसंबर को लिसाढ में होने वाली मलिक खाप की पंचायत में जोर शोर से शामिल होने के लिए आह्वान किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए सोहेजनी थाबें के चौधरी रविन्द्र मलिक ने कहा कि हम गठवाला से कोई अलग नहीं है लेकिन कुछ लोग इसे लेकर अफवाह फैला रहे हैं

उन्होंने कहा कि हम सोरम गए थे उसके कारण है लेकिन हम खाप के साथ है

बाबा श्याम सिंह ने कहा कि गलती हमारे से हो सकती है लेकिन हम गलती मानने से पीछे नहीं हटते है। एकता के लिए बुजुर्गो की बात का सम्मान करना मुख्य विषय है

उन्होंने कहा कि हम जोड़ रहे है तोड़ नहीं रहे

अगर इससे भी किसी को दिक्कत हैं तो हम क्या कर सकते है

बैठक को संबोधित करते हुए बाबा राजेंद्र सिंह मलिक चौधरी ग़ठवाला खाप ने कहा कि इतिहास सबका लिखा जाएगा। जब हमारे बहिष्कार के निर्णय पर चर्चा होगी तो साथ में यह भी सोचा जायेगा कि सर्वखाप प्रक्रिया पर किसने अतिक्रमण किया है। बाबा ने कहा कि आप एकजुट होकर अपने परिवार को मजबूत करे। जब आप संगठित होगे तो दूसरे भी आपका उदाहरण देगे

समाज में बुराईयों के प्रति जागरूक होकर सुधार के कार्य करे

हम समाज, किसान हित में कार्य करते रहेंगे

आप आने वाली 10 दिसंबर 2025 को अपनी मजबूती दिखाने का कार्य करे यही हमारे सबके लिए महत्वपूर्ण है

समाज को सशक्त बनाने के लिए आप अपना योगदान देते रहे

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *