Taja Report

सभी को नेत्रदान की प्रेरणा देने वाले ने अपनी बहन का कराया नेत्रदान

मुजफ्फरनगर। नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति मुजफ्फरनगर द्वारा जहां सभी को नेत्रदान के लिए प्रेरित किया जाता है वहीं संस्था के संस्थापक सदस्य संजीव अरोड़ा द्वारा अपनी बहन की मृत्युपरांत नेत्रदान कर मानव सेवा का उत्कर्ष उदाहरण प्रस्तुत किया।

मंगलवार सुबह संजीव अरोड़ा की बहन मीना अरोड़ा का देहांत हो गया परिवार जनों ने मीना अरोड़ा की इच्छा अनुसार उनके नेत्रदान के लिए समर्पित युवा अमित पटपटिया को कहा मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज की नेत्र विभाग में संपर्क करने पर डॉक्टरों की टीम ने आकर पूरी सावधानी से कॉर्निया निकालकर संरक्षित किया जो बहुत जल्दी दो जरूरतमंद लोगों के जीवन में नेत्र ज्योति लाने का माध्यम बनेगी। मीना अरोड़ा के भाई ललित अरोरा पूर्व सभासद पवन अरोड़ा पंकज अरोरा एवं अन्य परिवार जनों ने दोनों कॉर्निया समर्पित युवा परिवार की उपस्थिति में डॉक्टर को सौंप दी।

समर्पित युवा अमित पटपतिया ने समाज में अरोड़ा परिवार के योगदान और मीना अरोड़ा जी के नेत्रदान के लिए अरोड़ा परिवार को सरधुवा देते हुए सभी को अरोड़ा परिवार से प्रेरणा लेने का आवाह्न किया समर्पित युवा परिवार के माध्यम से यह 17बां नेत्रदान है।  समर्पित युवा परिवार से विन्नी कलरा पंकज अपवेजा मनी पटपतिया राखी ग्रोवर आदि उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *