खतौली। थाना चौकी लाडपुर क्षेत्र के मीरापुर रोड पर घटायन मोड़ से थोड़ा आगे दौड़ लग रहे लड़कों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से 2 लड़के गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज हेतु एंबुलेंस की मदद से सी एच सी खतौली लाया गया जहा डॉक्टरों ने 1 को मृत घोषित किया वही दूसरे को रैफर कर दिया गया। अंशुल पुत्र अर्जुन उम्र 18 वर्ष निवासी चिंदौरा थाना जानसठ को सी एच सी खतौली से रेफर किया गया।
वंश पुत्र नरेश उम्र करीब 16 वर्ष निवासी चिंदौरा की मौत हो गई। घटना की जानकारी दोनो के परिजनो को दी गई।
Author: Taja Report
Post Views: 226


