Taja Report

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए नये ब्लैक स्पॉटों के चिन्हांकन के निर्देश

मुजफ्फरनगर। जिला सड़क सुरक्षा समिति की माह जून-2025 की बैठक Zoom App के माध्यम से जिलाधिकारी  उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा शहर के अन्दर अवैध रूप से चल रही ई-रिक्शा से होने वाली भीड के बारे में एवं ई-रिक्शाओं का रूट निर्धारित किये जाने हेतु सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी व ट्रैफिक पुलिस के साथ विचार विमर्श करते हुए ई-रिक्शा से होने वाली भीड को कम करने हेतु निर्देशित किया गया। ओवर लोडिड वाहनों/गन्ने से भरे ट्रकों पर सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए कार्यवाही किये जाने हेतु गन्ना विभाग के अधिकारियों को वाहनों पर रेट्रोरिफ्लेक्टिव टेप लगाने हेतु निर्देशित किया गया। ब्लैक स्पॉटस पर कराये गये सुधारात्मक कार्यों की समीक्षा एवं सम्भावित सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए नये ब्लैक स्पॉटों के चिन्हांकन व उनके सुधारीकरण का कार्य कराये जाने हेतु एन०एच०ए०आई० एवं लो०नि०वि० के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त शहर में अवैश बस स्टैण्ड / टैक्सी स्टेण्ड का चिन्हांकन किये जाने हेतु अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, परिषद, मुजफ्फरनगर एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को शहर के अन्दर चल रही सभी ई-रिक्शाओं की निरन्तर फिटनेस चेक करने एवं लाईसेंस चेक किये जाने एवं अवैध रूप से चल रही ई-रिक्शाओं को तत्काल बन्द करने हेतु हेतु निर्देशित किया गया। अंत में जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी को धन्यवाद देते हुए मीटिंग का समापन किया गया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *