मुजफ्फरनगर। संयुक्त वैश्य मोर्चा जनपद मुज़फ्फरनगर के मुख्य संयोजक एवं सलाहकार शलभ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि आज संयुक्त वैश्य मोर्चा के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल के नेतृत्व मै बड़े हर्षोउल्लास के साथ वैश्य बंधुओ ने लाला लाजपत राय जी की पुण्य तिथि बड़े हर्षोउल्लास से प्रकाश चौक स्थित मूर्ति पर माल्यार्पण कर मनाई।
अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा* कि स्वतंत्रत्ता सेनानी लाला लाजपत राय जी ने देश की आजादी मै मेहत्वपूर्ण योगदान दिया उन्होंने वैश्य समाज का मस्तक गर्व से ऊंचा कर दिया उनका समाज के प्रति योगदान अत्यंत सराहनीय है आज की युवा पीढ़ी को उनसे सीखना चाहिए ओर त्याग ओर बलिदान को हमें कभी भूलना नही चाहिए कि किस प्रकार से उन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणो को न्योछावर कर दिया मै उन्हे नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करता हू।
मुख्य संयोजक एवं सलाहकार शलभ गुप्ता ओर मुख्य संयोजक सुनील तायल ने कहा कि हमें गर्व है कि हम महान स्वतंत्रत्ता सेनानी लाला लाजपत राय जी के वंशज है जिन्हे पंजाब केसरी के नाम से भी जाना जाता है आपने साइमन कमीशन का पुरजोर विरोध भी किया था जिसमे हुए लाठीचार्ज मै आप घायल हो गये थे आपके द्वारा पंजाब नैशनल बैंक जैसी वित्तीय संस्थाओ की भी स्थापना की गई थी वैश्य समाज जिसमे अनेक भामाशाहो ने जन्म लिया ओर राष्ट्र के प्रति अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया ऐसे महान वैश्य समाज के पुरोधा ओर वीर नायक लाला लाजपत राय जी की पुण्य तिथि हम सब यहां मना रहे है संयुक्त वैश्य मोर्चा ऐसे ही सदैव अपने महापुरुषों की पुण्य तिथि ऐसे ही बनाएगा ओर उनके दिखाये ओर सिखाय सिद्धांतो पर चलकर वैश्य समाज को आगे बढ़ाने का कार्य करेगा।
कांति राठी ओर राजेंद्र प्रसाद् गर्ग ने कहा कि आप प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी थे आपके द्वारा लक्ष्मी बीमा कंपनी की भी स्थापना की गई थी ओर आपने देश की आज़ादी मै बढ़ चढ़ कर हिस्सेदारी की आज हम सबको आपसे प्रेरणा लेकर राष्ट्र के प्रति अपना अपना योगदान बढ़ चढ़ कर करना चाहिए हम सब आज प्रतिज्ञा लेते है की आपके दिखाये रास्तो ओर सिद्धांतो पर चलकर राष्ट्र की सेवा करेंगे।
मुख्य रूप से कृष्ण गोपाल मित्तल,शलभ गुप्ता एडवोकेट,सुनील तायल,राजेंद्र प्रसाद गर्ग,कांति राठी,अशोक रस्तोगी,शिवकुमार सिंघल,विपिन गुप्ता,शरद गुप्ता,संजय कुमार,रजत गुप्ता,पराग गुप्ता,मनीष गुप्ता,प्रवीण कुमार,अमन् गुप्ता,तुषार जैन,बृजपाल,अमित गुप्ता एडवोकेट,रोबिन,अश्वनी आदि वैश्य बंधु मौजूद रहे।


