Taja Report

संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा करेगी ब्रह्म भोज का विरोध

मुजफ्फरनगर। संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा द्वारा आज ए टू जेड रोड स्थित अग्रसेन भवन ट्रस्ट मे महाराजा अग्रसेन जयंती एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, नगर पालिका चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप, पूर्व विधायक अशोक कंसल पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल भाजपा नेता गौरव स्वरूप, उद्यमी निरंकार स्वरूप, भीमसेन कंसल, सतीश गोयल, सत्य प्रकाश मित्तल आदि ने महाराजा अग्रसेन ज़ी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन संरक्षक सुनील सिंघल व महामंत्री दिनेश बंसल ने किया इस अवसर मुख्य अतिथि कपिल देव अग्रवाल राज्य मंत्री ने सभी पदाधिकारीयो व सदस्यों को शपथ ग्रहण पर व महाराजा अग्रसेन जयंती की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी तथा एकजुटता का संदेश दिया मीनाक्षी स्वरूप अध्यक्ष नगर पालिका ने सभी को बधाई दी।

नवनियुक्त अध्यक्ष संजय मित्तल ने कहा कि संयुक्त महासभा में जनपद की सभी वैश्य सभाओ क़ो जोड़ा गया है। उन्होंने कहा महासभा का उद्देश्य सभी वैश्य सभाओ को साथ लेकर वैश्य समाज के हित के लिए कार्य करना है तथा कहा की महाराजा अग्रसेन जी के पद चिन्हों पर चलना चाहिए। हमारे समाज में बड़े-बड़े भामाशाह हुए हैं।आज भी सरकार को आने वाला टैक्स में सबसे बड़ी भागीदारी वैश्य समाज की है जिससे हमारी सरकार चलती है। इस शुभ अवसर पर मेरा प्रस्ताव है कि जितनी भी सभाएं जनपद में है सभी को आने वाले वर्षो में एक ही महाराजा अग्रसेन जयंती पूरी जनपद मे बने ताकि उसकी गूंज पूरे हिंदुस्तान में सुनाई दे तथा उन्होंने रसम पगड़ी पर होने वाले आम जनों के लिए ब्रह्म भोज का विरोध करने की भी बात रखी। उन्होंने कहा कि हम रसम पगड़ी में दुख में जाते हैं ना की सुख में इन प्रस्तावों का उपस्थित सभी वैश्य बंधुओ ने जोरदार ताली बजा करके स्वागत किया। संस्था के संरक्षक सुनील सिंघल ने सभी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई कार्यक्रम में भारी संख्या में वैश्य बंधुओ ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई तथा हॉल खचाखच भीड़ से भरा रहा। कार्यक्रम में महामंत्री अनिल तायल, कोषाध्यक्ष विश्व दीप गोयल बिट्टू सुरेंद्र बंसल प्रमोद मित्तल श्री मोहन तायल डॉ एमके बंसल डॉक्टर, एम. आर. एस गोयल, डॉक्टर ऍम एल गर्ग राहुल गोयल अचिन कंसल मुकेश प्रधान डॉ मनोज काबरा विनोद सिंघल सीए अजय कुमार अग्रवाल विनोद संगल डॉक्टर दीपक गोयल डॉ अखिल गोयल रजत गोयल अशोक गर्ग वेद प्रकाश मंगल शिव कुमार संगल नवीन बिंदल अंकित गर्ग राकेश गोयल पंकज गोयल प्रियंक गुप्ता सभासद संजय काका पवन बंसल अशोक अग्रवाल संतलाल बंसल विपिन गोयल मनोज सिंघल शिवकुमार गुप्ता वैभव गर्ग मुकेश तायल अशोक कुमार तायल अभिषेक कुच्छल राजेश गोयल मनमोहन मुंद्रा आलोक बब्बू रवि गोयल प्रदीप कुमार शोभित गुप्ता राकेश कंसल योगेश भगत जी गोपाल मित्तल आशुतोष गुप्ता अरविंद गुप्ता ऑर्थव गुप्ता शिशुकांत गर्ग राजीव मोहन हिमांशु महेश्वरी अशोक मालपानी कशिश गोयल अजय सिंघल दिनेश गुप्ता अमित अग्रवाल अजय गर्ग जितेंद्र गुप्ता आलोक अग्रवाल विवेक अग्रवाल विपिन सिंगल संजय जैन अभिनव गोयल शरद गोयल अतुल जैन हरिशंकर तायल अचिन कंसल अजय गुप्ता नवनीत कुशल मोहनलाल अमरीश गोयल आशीष गर्ग बृज गोपाल छारिया राजेश कुमार संजय बंसल नितिन बंसल प्रवीण गोयल मांगेराम सिंगल उज्जवल मित्तल अनिल तायल विजय कुमार गोयल रोहित तायल पवन अग्रवाल नीतीश ऐरण विजय गुप्ता प्रदीप गर्ग पवन गोयल श्रवण मित्तल सुभाष चंद्र गर्ग बीएम गुप्ता आदि भारी संख्या में वैश्य समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *