Taja Report

संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 34 शिकायतें आईं

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में तहसील बुढाना पर संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया ।

तहसील बुढाना पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जन जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। अधिकारीगण द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए।

संपूर्ण समाधान दिवस में राशन कार्ड भूमि विवाद नगर पालिका नगर पंचायत राजस्व से संबंधित श्रम विभाग से संबंधित पेंशन विद्युत विभाग से संबंधित सड़क आदि संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई।संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 34 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें मौके पर 03 शिकायतों का निस्तारण किया गया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री सुनील तेवतिया, उप जिलाधिकारी बुढ़ाना अपूर्वा यादव, तहसीलदार बुढ़ाना महेंद्र सिंह सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस प्रशासनिक के अधिकारी उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *