मुजफ्फरनगर। संजीव जीवा-मुख्तार अंसारी गैंग का शार्प शूटर शाहरूख पठान STF मेरठ की मुठभेड़ में मारा गया। छपार थाने क्षेत्र के रोहाना मार्ग पर हुई मुठभेड़ में उसकी कार और भारी मात्रा में असलाह भी बरामद किया गया।
मुजफ्फरनगर के खालापार निवासी शाहरुख पठान को एसटीएफ ने मुठभेड़ के बाद पुलिस की गोली का शिकार बन गया। शाहरुख पठान के पास से stf ने एक कार, एक पिस्तौल और एक रिवाल्वर बरामद की गई है। शाहरुख पठान ने पुलिस पर 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में एसटीएफ ने शार्पशूटर शाहरुख पठान को मार गिराया।
सोमवार सुबह मुख्तार-जीवा गैंग के शार्प शूटर शाहरुख पठान को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। शाहरुख पठान मुजफ्फरनगर के थाना खालापार क्षेत्र के मोहल्ला खालापार का रहने वाला था। STF को इनपुट मिला था कि शाहरुख पठान छपार थाना क्षेत्र के रोहाना मार्ग पर मौजूद है। इसके बाद STF की टीम ने इलाके में घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू की। STF के रोकने पर शाहरुख पठान ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में शाहरुख मौके पर ही ढेर हो गया।
STF ने शाहरुख के पास से इटली की विरेजा पिस्टल, एक इंडियन मेड पिस्टल, एक रिवॉल्वर और एक ब्रेजा कार बरामद की है। मुठभेड़ के बाद STF ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
हत्या समेत दर्ज थे दर्जनभर से अधिक मुकदमे
पुलिस के मुताबिक शाहरुख पठान पर लूट, हत्या और गैंगस्टर एक्ट में 12 से अधिक गंभीर मामले दर्ज थे। वह सुपारी लेकर वारदातों को अंजाम देता था और संजीव जीवा गैंग का सक्रिय सदस्य था।
बताया गया कि 2015 में जेल से पेशी के दौरान फरार होने के बाद शाहरुख ने आसिफ नामक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। इसके बाद आसिफ के पिता पर केस वापस लेने का दबाव बनाया और ना मानने पर 2017 में उनकी भी गोली मारकर हत्या कर दी। इसके अलावा वह हरिद्वार में भी एक व्यक्ति की हत्या के मामले में वांछित चल रहा था। STF का कहना है कि इस कार्रवाई के बाद मुख्तार-जीवा गैंग के अन्य सदस्यों तक पहुंचने में मदद मिलेगी। मुठभेड़ के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और चौकसी बढ़ा दी गई है। STF और स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र में सघन चेकिंग शुरू कर दी है ताकि गैंग के अन्य सक्रिय सदस्यों को भी जल्द गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस का कहना है कि प्रदेश में अपराध और माफिया के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।


