नई दिल्ली। युवा आइकन रहे पूर्व कांग्रेस नेता और इंदिरा गांधी के छोटे बेटे संजय गांधी को दिल्ली में उनके समाधि स्थल शांतिवन जाकर पत्नी मेनका गांधी और बेटे वरुण गांधी ने श्रद्धांजलि दी। संजय गांधी की मौत 23 जून 1980 में विमान चलाने के दौरान हुए हादसे में हो गई थी। उस वक्त वरुण गांधी की उम्र एक साल से भी कम थी। मेनका और संजय का विवाह 1974 में गांधी परिवार के मित्र मोहम्मद यूनुस के घर पर हुई थी। समर्थकों के साथ संजय को श्रद्धांजलि देने पहुंची मेनका
बता दें कि संजय गांधी अमेठी से कांग्रेस सांसद रह चुके थे। हालांकि, उनकी मौत के बाद पत्नी मेनका ने बीजेपी जॉइन कर ली। मेनका मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में महिला और बाल विकास मंत्री थीं। मेनका और वरुण दोनों बीजेपी सांसद हैं। संजय गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए मेनका और वरुण के साथ समर्थक भी मौजूद थे। मुजफ्फरनगर से आशीष सरीन बड़ी संख्या में समर्थकों सहित श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित रहे।


