Taja Report

श्री राम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में  ‘नेशनल एन्टरप्रिन्योशिप डे’ मनाया

मुजफ्फरनगर। श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर की इकाई श्री राम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में  ‘नेशनल एन्टरप्रिन्योशिप डे’ मनाया गया जिसके तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने उद्यमिता क्या है, यह व्यापार से कैसे अलग है, और इसकी क्या आवश्यकताएं हैं, इस पर निम्नलिखित बिन्दुओं पर द्वारा प्रकाश डाला गया।

उद्यमिता की परिभाषा बताते हुए विशेषज्ञों ने बताया कि उद्यमिता का अर्थ है नए और नवीन विचारों के साथ एक नया व्यवसाय स्थापित करना। उन्होंने उद्यमिता और व्यापार में अन्तर स्पष्ट करते हुए बताया कि एक उद्यमी जोखिम उठाता है और प्रायः एक नये बाजार की जगह बनाता है, जबकि एक व्यवसायी मौजूदा बाजार में काम करता है। कार्यक्रम में उद्यमिता के लिए आवश्यक कौशल, जैसे कि नवाचार, जोखिम उठाने की क्षमता और बाजार की समझ पर भी चर्चा की गई।

भारत में राष्ट्रीय उद्यमिता दिवस प्रत्येक वर्ष 9 नवंबर को मनाया जाता है, जिसे कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय ने स्थापित किया है। यह दिवस उद्यमियों के योगदान को सम्मानित करता है जो अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देते हैं, रोजगार पैदा करते हैं और नवाचार को बढ़ावा देते हैं। इस दिन का उद्देश्य युवाओं को उद्यमिता अपनाने और अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रेरित करना है, जबकि यह देश में उद्यमिता की संस्कृति को भी बढ़ावा देता है। यह युवाओं को नौकरी चाहने वालों के स्थान पर नौकरी देने वाले बनने के लिए प्रेरित करता है और उन्हें अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करता है।

कार्यक्रम में बताया गया की स्टार्टअप और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए सरकार कई नीतियां और फंडिंग योजनाएं चलाती है जिनमें मुख्य हैं स्टार्टअप इंडिया पहल, स्टार्टअप इंडिया सीड फंड स्कीम (ैप्ैथ्ै) और अटल इनोवेशन मिशन (।प्ड)। ये पहलें विभिन्न स्तरों पर सहायता प्रदान करती हैं, जैसे प्रोटोटाइप बनाने के लिए फंडिंग, बाजार में प्रवेश के लिए सहायता और ऋण।     विकसित भारत के लिए उद्यमिता अत्यंत आवश्यक है क्योंकि यह बेरोजगारी को कम करने, आर्थिक विकास को गति देने, सकल राष्ट्रीय उत्पाद (जीएनपी) और प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने, नवाचार को बढ़ावा देने और सामाजिक चुनौतियों का समाधान करने में मदद करती है। उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए सरकार श्स्टार्टअप इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाएं चला रही है, जो युवाओं को आगे बढ़ने और देश के विकास में योगदान करने के लिए प्रेरित करती हैं।

इस अवसर पर श्री राम गु्रप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के निदेशक प्रो0 एस0एन0 चौहान ने विद्यार्थियों को विकसित भारत मिशन-2047 के लिये एन्टरप्रिन्योरशिप के योगदान की महत्ता समझाई तथा भविष्य में सभी को एन्टरप्रिन्योरशिप के रास्ते को समझने और उस पर चलने के लिये प्रयासरत रहने के लिये प्रेरित किया।

इस अवसर पर संस्थान के विभिन्न विभागोें के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में विभाग की विभागाध्यक्षा इं0 कनुप्रिया, इं0 इन्दु चौहान, इं0 आशीष सिंह, इं0 बिजेन्द्र कुमार एवं श्री गगन तायल आदि का विशेष योगदान रहा।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *