मुजफ्फरनगर । श्री राम कॉलेज आफ फार्मेसी के बी0 फार्मा के छात्रों ने परीक्षा परिणामो में उपलब्धि हासिल की।
डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय, लखनऊ के द्वारा बी0 फार्मा के छठे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें श्री राम कॉलेज आफ फार्मेसी के छात्र- छात्रों ने अपने हुनर का परचम लहराते हुए बड़ी उपलब्धि अर्जित की। परिणामों में बी फार्मा के छठे सेमेस्टर से आदित्य कुमार सिंघल ने 80.23 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान, संयम अरोरा ने 80.11प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान, व प्रतिभा ने 77.05 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
छात्रों की इस उपलब्धि पर उनके परिवार और कॉलेज में हर्ष उल्लास का माहौल बना हुआ है। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय श्री राम कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी की शिक्षा प्रणाली को दिया । जिसमें उन्हें प्रयोगात्मक एवं लिखित परीक्षाओं का निरंतर अभ्यास कराया गया। जिस कारण उन्होंने यह लक्ष्य आसानी से प्राप्त कर लिया। छात्रों की उपलब्धि पर श्री राम कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी के निदेशक डॉ गिरेन्द्र कुमार गौतम ने बधाई देते हुए कहा कि स्नातक डिग्री का समय किसी भी छात्र के लिए स्वर्ण अवसर के समान होता है साथ ही उन्होंने बताया कि निरंतर अभ्यास व अनुसासन से छात्रों के कौशल में भी वृद्धि होती है । श्रीराम कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी में छात्रों के हुनर मे वृद्धि के लिए के लिए समय-समय पर बहुत सारी एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज भी कराई जाती है, जो छात्रों के आत्मविश्वास में वृद्धि करती है।
छात्रों की उपलब्धि पर श्री राम कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी के सभी अध्यापकों द्वारा उन्हें बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ0जगपल सिंह ,संदीप कुमार डॉ0 रामदत्त शर्मा, साबिया परवीन, टिंकू कुमार, लोकेश कुमार, ज्योति जैन, अक्षिता, अवि दुबे, आरती गर्ग, मुस्सयब खान इत्यादि अध्यापको का योगदान रहा।


