मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर में मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों के अंतरमहाविद्यालय की हॉकी (पुरूष) प्रतियोगिता का ट्रायल का आयोजन किया गया जिसमें मॉं शाकुम्भरी सहारनपुर से संबद्ध विभिन्न जिलो के महाविद्यालयों से आये हुये खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। आज की प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व धीरेन्द्र कुमार, वी.वी. कॉलेज, शामली ने किया।
हॉकी (पुरूष) के ट्रायल का शुभारभ मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की प्रतिनिधि धीरेन्द्र कुमार, वी.वी. कॉलेज, शामली, तथा मुख्य अतिथि डा0 प्रेरणा मित्तल, प्राचार्या, श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर, प्रमोद कुमार शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष तथा शारीरिक शिक्षा विभाग के सहायक अध्यापकों द्वारा विधिवत रूप से किया गया।
इस अंतरमहाविद्यालय हॉकी पुरूष वर्ग की ट्रायल प्रतियोगिता में मॉ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय की टीमों में श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर, डीएवी कॉलेज, मुजफ्फरनगर, एसडी कॉलेज, मुजफ्फरनगर, एमएस कॉलेज, सहारनपुर, दून कॉलेज आफ एजूकेशन, सहारनपुर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि इस वर्ष मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय द्वारा हॉकी (पुरूष) अन्तर महाविद्यालयी प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर को सौंपी गयी थी, जिसके क्रम में विश्वविद्यालय टीम के चयन हेतु आज हॉकी (पुरूष) टीम का ट्रायल मैच खेला गया। विश्वविद्यालय चयनकर्ताओं द्वारा सभी खिलाडियों के प्रदर्शन के आधार पर हॉकी (पुरूष) टीम का चयन किया गया । इस ट्रायल में चयनित की गई महाविद्यालय की हॉकी (पुरूष) टीम मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की टीम का नेतृत्व करते हुये गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार में आयोजित होने वाली नोर्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय हॉकी (पुरूष) वर्ग की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।
इस अवसर पर श्रीराम कॅालेज, मुजफ्फरनगर की प्राचार्या डा0 प्रेरणा मित्तल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कराते हुये कहा कि विभिन्न महाविद्यालयों से आये हॉकी (पुरूष) खिलाड़ियों का प्रदर्शन काबिले तारीफ है।
इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज के निदेशक डा0 अशोक कुमार ने सभी हॉकी (पुरुष) खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया तथा सभी चयनित खिलाडियांे को विश्वविद्यालय टीम का नेतृत्व करने हेतु बधाई दी।
इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार तथा प्रवक्ता भूपेन्द्र कुमार, डॉ0 अब्दुल अजीज खान, संदीप देशवाल, अमरदीप, प्रशान्त तथा तरूण आदि का योगदान


