मुजफ्फरनगर। शूटिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर जनपद का नाम रोशन करने वाली म0मु0आ0 निशा चौधरी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा सम्मानित किया गया।
अंतरजनपदीय मेरठ जोन, मेरठ के अंतर्गत जनपद मुजफ्फरनगर में दिनांक 27.09.2025 से 29.09.2025 तक आयोजित शूटिंग स्पोर्ट्स वार्षिक खेल प्रतियोगिता में म0मु0आ0 निशा चौधरी द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बिग बोर थ्री पी (महिला) वर्ग में सर्वश्रेष्ठ लक्ष्यभेदी का खिताब, बिग बोर 300 मीटर प्रोन पोज़िशन में व्यक्तिगत प्रथम स्थान, थ्री पोजिशन 300 मीटर में व्यक्तिगत प्रथम स्थान, तथा राइफल शूटिंग (पुरानी स्पर्धा) 100 गज में तृतीय स्थान प्राप्त किया गया।
इसके अतिरिक्त 11वीं वाहिनी पीएसी में दिनांक 12.10.2025 से 18.10.2025 तक आयोजित वार्षिक शूटिंग स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में भी निशा चौधरी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बिग बोर 300 मीटर प्रोन पोज़िशन में व्यक्तिगत तृतीय स्थान, टीम इवेंट में प्रथम स्थान, तथा थ्री पोजिशन 300 मीटर में व्यक्तिगत द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
आज दिनांक 13.11.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा म0मु0आ0 निशा चौधरी को मेडल पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार परिश्रम एवं लगन से कार्य कर पुलिस विभाग एवं जनपद का नाम रोशन करने हेतु प्रोत्साहित किया।


