लखनऊ। शीतकाल को देखते हुए उत्तर प्रदेश में दिसंबर के तीसरे सप्ताह से 11 दिन की ठंडी छुट्टी का ऐलान किया गया है।
उत्तर प्रदेश में सर्दी का प्रकोप आमतौर पर क्रिसमस के आसपास तेज हो जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने 20 दिसंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक स्कूलों में शीतकालीन अवकाश घोषित किया है। प्रदेश के कई जिलों में पहले से ही सुबह के समय कोहरा और शीत लहर देखी जा रही है। स्थानीय प्रशासन को अधिकार दिया गया है कि अगर तापमान और गिरता है तो वे स्कूलों का समय बदल सकते हैं या छुट्टियों को कुछ दिनों के लिए बढ़ाने का प्रस्ताव भेज सकते हैं। फिलहाल निर्धारित कैलेंडर के अनुसार 1 जनवरी से कक्षाएं सामान्य रूप से शुरू कराई जाएंगी।लखनऊ। कैलेंडर एवं प्राप्त जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के स्कूलों में 20 से 31 दिसंबर 2025 तक स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां रहेंगी। इस हिसाब से कुल 12 दिन स्कूल में अवकाश घोषित किया गया है। विंटर वेकेशन के अलावा इस महीने में 4 रविवार और क्रिसमस के मौकों पर भी छुट्टियां रहेंगी।
25 दिसंबर 2025: क्रिसमस
28 दिसंबर 2025: रविवार
विंटर वेकेशन: 20 से 31 दिसंबर 2025 (12 दिन)
सर्दी को देखते हुए आगे का लिया जायेगा निर्णय
राज्य में सर्दी को देखते हुए 31 दिसंबर के बाद छुट्टियों का निर्णय लिया जायेगा। राज्य के डीएम ज्यादा सर्दी पड़ने पर या ज्यादा कोहरा आदि पड़ने पर छुट्टियों को एक्सटेंड भी कर सकते हैं। इन सभी छुट्टियों के लिए छात्रों एवं अविभावकों को स्कूल से जानकारी प्राप्त होती रहेगी।
उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग की ओर से वर्ष 2026 के लिए शैक्षिक कैलेंडर भी जल्द ही जारी किया जा सकता है। इसके बाद अगले साल में छुट्टियों, बोर्ड एग्जाम, समर, वेकेशन, विंटर वेकेशन एवं त्योहारों आदि पर रहने वाली छुट्टियों का एलान भी कर दिया जायेगा। इसके साथ ही इसमें हाफ ईयरली एग्जाम/ प्री बोर्ड एग्जाम से संबंधित जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे।

