मुजफ्फरनगर। लगातार भारी बारिश और बाढ़ के हालात के कारण रेल यातायात प्रभावित चल रहा है। बुधवार को भी दिल्ली से जम्मू और जम्मू से वापस दिल्ली आने वाली शालीमार एक्सप्रेस और अंबाला-दिल्ली इंटरसिटी समेत कई अन्य ट्रेनें रद्द रहीं। इसके चलते रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बाढ़ के कारण दिल्ली से जम्मू रेल मार्ग पर पड़ने वाले नदियों के पुलों पर पटरियों को नुकसान पहुंचा है। इस कारण रेलवे को ट्रेनें रद्द करनी पड़ी हैं। दिल्ली से जम्मू जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 14661) को दिल्ली में ही रद्द कर दिया गया। वहीं, जम्मू से दिल्ली आने वाली शालीमार एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 14662) भी नहीं आ सकी। इसके चलते यात्री परेशान रहे।
Author: Taja Report
Post Views: 159


