“झिलमिलाती रोशनी में नहाया शारदेन,
लग रहा जैसे दुल्हन सा परिवेश।
बच्चों के हाथों की गरिमा से, हुआ स्कूल का श्रृंगार,
कह रहा हो जैसे, मैं सारी खुशियां दूं तुम पर वार।।”
मुजफ्फरनगर। शारदेन स्कूल मुज़फ्फरनगर के प्रांगण में चल रहे दो दिवसीय वार्षिक उत्सव के पहले दिन छात्र-छात्राओं ने धूम मचा दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री कपिल देव अग्रवाल जी उपस्थित रहे। श्री कपिल देव अग्रवाल जी एक राजनेता और उत्तर प्रदेश की 17 वीं विधानसभा के सदस्य हैं। ये जिले मुजफ्फरनगर के सदर विधान सभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। 2016 से विधानसभा सदस्य रहे। वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी से एमएलए हैं। 2022 में उत्तर प्रदेश से तीसरी बार विधायक है और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भी रह चुके हैं। यूपी से सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नियुक्त किए गए हैं। गेस्ट ऑफ़ ऑनर डॉ. राजीव वर्मा जी (आई आर पी एफ एस) शामिल रहे।हमारे आदरणीय अतिथि डॉ. राजीव वर्मा जी, जिनका ज्ञान, अनुभव और विनम्रता हर किसी को प्रेरित करती है, उनका सानिध्य हमारे लिए गौरव की बात है।”“डॉ. राजीव वर्मा जी ने अपने कार्यक्षेत्र में समर्पण और उत्कृष्टता का जो उदाहरण प्रस्तुत किया है, वह समाज के लिए एक प्रेरणादायी आदर्श है।”
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कपिल देव अग्रवाल का स्वागत माला पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती निशांत सिंगल (ADJ), सलमान सैयद, श्री मती दिव्या भार्गव, श्रीमती सुरभि( जज) श्रीमती मोनिका सिंह (एडीएम आलोक कुमार, अतुल हसन, सीताराम (A.D.J.), गौरव आनंद, कीर्ति भूषण आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के कर कमलो द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
तत्पश्चात संगीत छात्रों के द्वारा ” मुद्दाकरात्मक सदा विमुक्ति साधकम ” गणेश वंदना मंच पर प्रस्तुत की गई। कोयर छात्रों के द्वारा “हे राम हे राम जग में सांचौ तेरा नाम” तथा “हर कदम वतन मेरे, नाज है तेरा” देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए गए।
कक्षा 5 के छात्रों ने “क्या बात है? कव्वाली” प्रस्तुत की गयी। छात्रों की इस प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। अभिभावको, माता-पिता तथा अतिथियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से छात्रों का उत्साह वर्धन किया।
कक्षा 6 के छात्रों द्वारा ” हूमेन इंटेलिजेंस द रियल सुपरपावर ” नाटक मंच पर प्रदर्शित किया गया और कक्षा एल०के ०जी० के छात्रों द्वारा “आई एम प्राउड टू बी मी” नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसमें सभी अभिभावकों ने तालियां बजाकर नन्हे मुन्ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। यू०के०जी० के छात्रों द्वारा “चा चा चा” गीत पर मनमोहक नृत्य एवं गायत्री मंत्र प्रस्तुत किया गया। नर्सरी एवं प्ले क्लास के नन्हे मुन्ने बच्चों ने “रेल गाड़ी आई” तथा कक्षा एक के द्वारा “मिट्टी पंजाब दी” पंजाबी नृत्य प्रस्तुत किया गया। कक्षा 2 बैक के छात्रों द्वारा फिनलैंड फोक डांस “पोकी फिनलैंड” प्रस्तुत किया गया। कक्षा 6 और 7 के छात्रों द्वारा “चलो जीते हैं” गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। कक्षा 10 व 11के छात्रों द्वारा महाकाल शिव तांडव दर्शाया गया। शिव तांडव कार्यक्रम ने सभी को अपनी ओर आकर्षित किया। इसके बाद कक्षा 7 , 8 और 9 के छात्रों द्वारा दुर्गा माता के नौ देवी रूपों को शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, चंद्रघंटा, कालरात्रि महागौरी, सिद्धिदात्री, सरस्वती राधा जी एवं सीता जी को मंच पर इस प्रकार प्रस्तुत किया गया कि शारदेन स्कूल का प्रांगण भक्ति मय बन गया। विद्यार्थियों की वस्त्र सज्जा और रंगों का चयन आकर्षक था। प्रांगण एवं मंच की शोभा अति सुंदर भव्य रूप में की गई थी। जिसमें बच्चों के स्वयं निर्मित कला एवं वस्तुओं का संग्रह अद्भुत था। यहां का दृश्य शारदेन स्कूल के स्टाफ अभिभावकों की उच्च स्तरीय सोच समझ एवं रुझान और भव्यता को प्रदर्शित करता है।
प्रधानाचार्य श्रीमती धारा रतन ने अभिभावको व अतिथियों का हृदय से स्वागत किया तथा विद्यालय की वार्षिक प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय श्री रतन लाल एवं श्रीमती शारदा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं और माता-पिता को मुख्य अतिथि द्वारा कार्यक्रम में मंच पर आमंत्रित कर सम्मानित किया गया।
शारदेन स्कूल ट्रस्ट की ओर से सभी छात्रों को लगभग साढ़े तीन लाख रुपए की धनराशि पुरस्कार के रूप में प्रदान की गई ताकि भविष्य में आने वाली पीढ़ी अपने कठिन परिश्रम के द्वारा स्कूल का, अध्यापकों का माता-पिता का नाम रोशन कर सके और अपनी भविष्य में निरंतर प्रयत्न करके अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें।
मुख्य अतिथि ने कहा कि मुझे यहां आकर बहुत खुशी मिली, बच्चों ने बहुत मेहनत की रंगारग प्रस्तुति में,हर प्रोग्राम दिल को छूने वाला था। सच में अपने स्कूल के दिन याद आ गए। शिक्षा से लेकर क्रिएटिविटी तक यहां के बच्चे बहुत आगे निकल चुके हैं। आजकल के बच्चे इतने अच्छे नंबर लाते हैं कि हैरानी होती है, लेकिन जो बच्चे 99 और 100 नहीं ला पाए उन्हें निराश नहीं होना चाहिए। उनके लिए बहुत सारी अपॉर्चुनिटी है। विशिष्ठ अतिथि कपिल देव अग्रवाल ने सभी छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शारदेन स्कूल के बच्चे बहुत मेहनती हैं, बहुत परिश्रमी है और वह पढ़ाई के साथ-साथ सभी गतिविधियों में लिप्त रहते हैं। चाहे वह छोटे हों या बड़े, सभी छात्र हमेशा बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। मुझे इस बात का बहुत गर्व है, कि शारदेन स्कूल के मैनेजमेंट ने छात्रों को इतनी सुविधाऐ दी है कि वह हर विभाग में अपनी जगह स्वयं बनाते जा रहे हैं। बच्चे हर क्षेत्र में आगे निकल रहे हैं, मुझे इस बात की भी बहुत खुशी है, बच्चों ने बहुत मेहनत की है लेकिन इसमें सबसे बड़ा सहयोग स्कूल का और यहां के अध्यापकों का है जो समय-समय पर बच्चों को सदमार्ग दिखाते हैं। मुझे यहां आकर बहुत खुशी मिली कि मुजफ्फरनगर में शारदेन स्कूल सबसे बेस्ट है क्योंकि यहां के बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी बढ़ावा दिया जाता है। स्कूल प्रबंधक विश्व रतन ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें ग्लोबल एक्स्पोज़र चाहिए, इसके लिए एजुकेशन को चार दिवारी से बाहर निकलना पड़ेगा। हर जगह एडजस्ट होने वाले, कभी ना हार मानने वाले, लक्ष्य को केंद्रित करने वाले बच्चे हो, ऐसा मेरा प्रयास है। शारदेन स्कूल के विद्यार्थियों की विशेषता है कि वे कहीं भी रहे, किसी भी परिस्थिति में हो, लेकिन अपना लक्ष्य प्राप्त जरूर कर लेंगे। बच्चों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए क्योंकि सबसे पहले निरोगी काया का होना ही सौभाग्य की बात होती है।
कार्यक्रम का संचालन केशव आनंद, आश्र्य कौशिक, जन्नत आलम, उज्जवल अग्रवाल, शशांक शर्मा, देवांश गुप्ता, अविरल सिंघल, नम्रा, वृंदा गुप्ता, अंशिका बिल्ला और लव्य तोमर ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी अध्यापकों का सहयोग रहा।


