शामली। पानीपत-खटीमा हाईवे पर बुटराडा फ्लाईओवर के पास शुक्रवार रात तेज रफ्तार स्विफ्ट कार सड़क किनारे खड़े कैंटर में जा घुसी। हादसे में चार चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें से एक की कल शादी होनी थी। चारों हरिद्वार स्नान के बाद लौट रहे थे। एक युवक परमजीत की शादी अगले दिन होनी थी। चारों युवक एक ही परिवार के चचेरे भाई थे। तीनों आपने घर के इकलौते थे। चार में से तीन के पिता की मौत हो चुकी है। सूचना मिलते ही एएसपी संतोष कुमार और बाबरी थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में जान गंवाने वाला परमजीत दो विवाहित बहनों का इकलौता भाई था। वह 24 वर्ष का था। कुछ समय पहले ही इसका रिश्ता हुआ था। 9 नवंबर को उसकी बारात राजस्थान में जानी थी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार चकनाचूर हो गई। टुकड़े सड़क पर 100 मीटर तक बिखर गए। छत गायब हो गई। कार चला रहे युवक के सीने में स्टेयरिंग घुस गई। चारों भाई कार में बुरी तरह से फंस गए। मृतकों की पहचान साहिल मोर (22), विवेक मोर (23) , आशीष मोर (24) और परमजीत मोर (24) के रूप में हुई है। परमजीत की कल शादी होनी थी। आशीष की शादी अगले अगले महीने तय थी। साहिल की शादी पिछले साल ही हुई थी। कार के अंदर से शराब की बोतलें बरामद हुई हैं। आशंका जताई जा रही है कि कार सवार नशे में थे।


