जालौन। शादी समारोह के दौरान दबंगों की बर्बरता का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें महिलाओँ और बुजुर्गों के साथ अभद्रता करते हुए और लोगों पर लाठी, डंडों और बेल्ट से हमला करते हुए दबंग साफ नजर आ रहे हैं।
आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने विजय विक्रम रिसोर्ट में आतंक फैलाया और एक युवक की बेरहमी से पिटाई की। वीडियो में साफ दिख रहा है कि दबंगों को जालौन पुलिस का कोई खौफ नहीं है।
यह पूरा मामला उरई कोतवाली क्षेत्र के राठ रोड स्थित विजय विक्रम रिसोर्ट का बताया जा रहा है।⤵️
Author: Taja Report
Post Views: 119

