मुजफ्फरनगर। थाना चरथावल पुलिस द्वारा मारपीट करने व जानलेवा हमला करने वाले 08 अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर लिया है।
ग्राम सैदपुर कलां में सहबाब पुत्र मोहसिन की बहन की शादी थी, शादी में सालिम पुत्र राशिद की सहबाब उपरोक्त से कहासुनी हुई तथा फिर झगडा हो गया था। दोनो पक्षों का ग्राम समाज के सभ्रांत व्यक्तियो द्वारा दोनो पक्षों का समझौता करा दिया था किन्तु 03 मार्च को थाना चरथावल पुलिस को ग्राम सैदपुर कलां में उन दोनो पक्षों में दोबारा झगडा होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर उ0नि0 श्री परविन्द्र मय पुलिस बल ग्राम सैदपुर कलां में बड़ी मस्जिद के पास पहुँचे तो काफी लोग एक दूसरे को गाली गलौच करते हुए लाठी डंडो से जान से मारनेे की नियत से मारपीट कर रहे थे। थाना चरथावल पुलिस द्वारा दोनो पक्षों का बीच बचाव करते हुए जानलेवा हमला करने वाले प्रथम पक्ष के 1. राशिद पुत्र रशीद, 2. रिहान पुत्र राशिद, 3. साजिद पुत्र रशीद निवासीगण सैदपुरकला थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर व 4. मोमीन पुत्र आलीमौहम्मद 5. फिरोज पुत्र कय्यूम निवासीगण मौ0 नूरबफान कस्बा व थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर व द्वितीय पक्ष के 1.सादाब पुत्र अनीश 2. सहबाब पुत्र मौहसीन 3. अनीश पुत्र रज्जाक 4. अलीम पुत्र नफीस निवासीगण ग्राम सैदपुरकला थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर 5. साकिब पुत्र जाकिर निवासी मौ0 खाली कूकड़ा थाना नईमण्डी, मुजफ्फरनगर को तस्दीक किया गया तथा घटना में शामिल कुछ व्यक्ति भीड का फायदा उठाकर भाग गये। पुलिस टीम द्वारा झगडे के दौरान घायल अनीस पुत्र रज्जाक व उनके भाई नफीस को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस टीम द्वारा प्रथम पक्ष के राशिद, रिहान, साजिद, मोमीन उपरोक्त व द्वितीय पक्ष के सादाब, सहबाब, अनीश, अलीम उपरोक्त को मौक से गिरफ्तार किया गया। मौके से फिरोज व साकिब अपने कुछ अज्ञात साथियो के साथ झगड़ा करते हुए फरार हो गये। अभियुक्तगण के कब्जे से 06 डण्डे बरामद किये गये। उ0नि0 श्री परविन्द्र की तहरीर के आधार पर थाना चरथावल पर मु0अ0सं0 52/2026 धारा 190,191(1),191),109(1),118(2),351(3),352 बीएनएस पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।