मुजफ्फरनगर । शहाबुद्दीनपुर में एएनएम की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है।
बुधवार देर शाम शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव शहाबुद्दीनपुर निवासी बबीता की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। वह चरथावल सीएचसी में एएनएम के पद पर कार्यरत थी। उसका बेटा गौरव रेलवे डिपार्टमेंट में ड्यूटी करता है।पति की मृत्यु होने के बाद महिला अकेली ही घर में रह रही थी। बुधवार देर रात पड़ोस के परिवार ने महिला के नंबर फोन मिलाया तो फोन नहीं उठा उसके बाद घर जाकर देखा तो महिला का शव कमरे में बेड पर पड़ा है। जानकारी शहर कोतवाली पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। महिला के गर्दन पर धारदार हथियार के निशान थे। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस और सीओ सिटी राजू कुमार साव भी वहां पहुंचे। उन्होंने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला लिया। महिला घटना के समय घर में अकेली थी।


