Taja Report

शहर कोतवाली प्रभारी सहित कई थाना प्रभारी बदले

मुजफ्फरनगर। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने देर रात तबादला एक्सप्रेस चलाते हुए शहर कोतवाली प्रभारी सहित कई थाना प्रभारी बदल दिए।
एसएसपी के आदेश के अनुसार सत्यनारायण दहिया चरथावल थाना प्रभारी बनाए गए हैं। बबलू सिंह शहर कोतवाली प्रभारी बनाए गए हैं। निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह मीरापुर प्रभारी निरीक्षक बनाये गए। जसवीर सिंह भोपा प्रभारी निरीक्षक बनाये गए।
क्राइम ब्रांच से इंस्पेक्टर विजय कुमार फुगाना थाना प्रभारी बनाए गए हैं।इंस्पेक्टर जय सिंह भाटी AHTU प्रभारी बनाये गए हैं। भोपा में लगातार घटनाएं होने के चलते इंस्पेक्टर भोपा मुनेश को हटाकर प्रभारी नारकोटिक्स सेल बनाया गया है। इंस्पेक्टर नगर कोतवाल उमेश रोरीया और इंस्पेक्टर विकास यादव को गैर जनपद के लिए रिलीव कर दिया गया है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *